Tuesday, March 1, 2022

एक्ट्रेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी एक बार फिर होंगे साथ–साथ! संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म '' एक्सक्यूज़ अस बॉयज '' में आएंगी फिर नजर।


टेलीविज़न की दुनिया मे अपना नाम बना चुकी और अपने काम से सुर्खिया बटोर चुकी एक्ट्रेसेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी अब टीवी की दुनिया से एक कदम और आगे रख चुकी हैं। जी हा टेलीविज़न पर अलग-अलग किरदार निभा चुकी ये अदाकारा फिर से शार्ट फ़िल्म में कमाल कर रही हैं । हाल ही में आयी इनकी शार्ट फिल्म '' एक्सक्यूस अस बॉयज '' लवीना टंडन और पलक पर्सवानी  के अलावा त्रिशान सिंह मैनी और पार्थ जुत्शी भी नज़र आये। बात करे एक्ट्रेस लवीना टंडन तो वो जोधा अकबर, नागिन, बालवीर,  प्यार तूने क्या किया जैसे तमाम बड़ेटीवी सीरिअल्स में अपने हुनर का परचम लहरा चुकी हैं।

 पलक पर्सवानी की बात करे तो वो स्पिलट्स विला 7 की मजबूत दावेदार थी साथ ही  सीरियल बड़ी देवरानी, ये रिश्ते  हैं प्यार के और मेरी हानिकारक बीवी में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ये दोनों वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

  त्रिशान सिंह मैनी ने फिल्म सरबजीत में भी काम कर चुके हैं, इसके अलावा कई सीरीज और सीरियल में भी काम कर चुके हैं। वही पार्थ जुत्शी भी टीवी सीरीज 'धुप छाँव , बत्ती गुल मेटर चालू , हर रोज डा लड़ना जैसी सीरीज में अपना हुनर दिखा चुके हैं।


प्रोडक्शन हाउस मेड इन इंडिया और स्काई 247 के द्वारा बनी इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी भिंदर । शॉर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।

Monday, February 28, 2022

सोशल मीडिया पर जिनके एक रील पर मरते हैं करोड़ों फैंस! एक्ट्रेस सना सुल्तान और माही देशपांडे मचाएंगी धमाल संतोष गुप्ता की इस शॉर्ट फिल्म में !




सोशल मीडिया की बेताज रानियां , जिनके एक अदा पर उनके लाखो फैंस अपना दिल हार बैठते हैं । जिसके एक_एक वीडियो पर लाखो दीवाने अपना दिल लुटाते हैं । जी हा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी एक्ट्रेस सना सुलतान और वेब सीरीज में अपने जलवे दिखा चुकी सोशल मीडिया क्वीन माही देशपांडे , एक साथ संतोष गुप्ता की फिल्म ’ बकरा पी जी’ में धमाका मचाने के लिए तैयार हैं।

मेड इन इंडिया और स्काई 247 के बैनर तले बनी इस शॉर्ट फिल्म में सना और माही के बीच खट्टी मीठी हलचल दिखाई गई हैं  जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा । वैसे सोशल मीडिया पर दोनो बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं लेकिन इस फिल्म में भी इनका काम देखते बन रहा हैं ।

संतोष गुप्ता की इस शॉर्ट फिल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी । छायांकन किया हैं अमित सिंह ने । मार्केटिंग हेड हैं पीयूष सिंह और एडिटर्स हैं संदीप बोंबले,अंकित पेडणेकर और एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं पूजा अवधेश सिंह। प्रोडक्शन डिजाइनर हैं धैर्य गोयानी।

Saturday, February 12, 2022

एक्ट्रेस आरती सिंह का दिखा कातिलाना अंदाज, संतोष गुप्ता की शॉर्ट फिल्म '"कौन ये , हां ये " में इंडस्ट्री के इन एक्टर्स के साथ आएंगी नजर !



 टेलीविज़न के दुनिया की खूबसूरत अदाकारा, आरती सिंह जिनके अभिनय की गाथा तो छोटे पर्दे पर उजागर होते ही रहती हैं । रिएलिटी शो में भी, इस हसीना ने अपने सादगी और सच्चाई से सबका मन जीता। हर किरदार को आरती ने सिद्दत से किया और बन गयी सबको दिलो की रानी।बहुत ही जल्द आरती का कातिलाना अंदाज नजर आएगा,शार्ट फ़िल्म ' कौन  ये,हाँ ये' में। जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं।



आरती सिंह ने टीवी की दुनिया मे एक के ऊपर एक उम्दा पारी खेली हैं , सीरिअल्स उतरन, ससुराल सिमर का, बढ़ो बहु, उड़ान,गंगा , संतोषी माँ,थोड़ा हैं थोड़े की जरूरत हैं, वारिस जैसी तमाम बड़े शो में अपने दमदार अभिनय का प्रदर्शन किया। आरती के अलावा इस शार्ट में एक्टर निखिल मालिक दिखाई देंगे जो स्प्लिट्सविला 13 में रनर अप रह चुके हैं । निखिल एक जुम्बा ट्रेनर, और मॉडल भी हैं इसके साथ ये एक फ़िल्म स्कोर कंपोजर भी हैं। वही शार्ट फ़िल्म 'क्यों ये,हाँ ये' में एक्टर अभिषेक शर्मा भी खास किरदार में नजर आएंगे। जो ऋतिक रोशन की पहली फ़िल्म "कहो न प्यार हैं" में उनके छोटे भाई के किरदार में दिख चुके हैं। इसके अलावा काफी टीवी सीरियल्स में भी अभिषेक अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं । और हाल ही में एक वेबसेरिस भी अपने नाम कर चुके हैं। 



शार्ट फ़िल्म " कौन  ये , हां ये " की बात करे तो ये दो दोस्तों के बीच मस्ती, और उनके अफेयर की कहानी हैं .शॉर्ट फिल्म में एक्ट्रेस मेघा डांग भी नजर आएंगी।इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर और राइटर हैं रोशन गैरी और प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।

 अमित सिंह द्वारा छायांकन किया गया हैं। संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा संपादन ,कार्यकारी निर्माता हैं पूजा अवधेश सिंह और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं।

Sunday, February 6, 2022

CINTAA ने जोनल मीट में COVID योद्धाओं को पुरस्कृत किया




 महामारी का प्रतिकूल प्रभाव CINTAA के सदस्यों पर उनकी बिरादरी में सबसे निचले आर्थिक पायदान पर रहा है।  वरिष्ठ सदस्य सबसे अधिक प्रभावित होते हैं क्योंकि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अधिक ग्रस्त होते हैं और बहुत कम या कोई काम नहीं करते हैं।  CINTAA के क्षेत्रीय ढांचे ने इन सदस्यों को महामारी से उबरने में मदद की।


 महामारी के समय में जोनल टीम के सदस्यों के अथक प्रयासों की सराहना करने के लिए, 26 जनवरी 2022 को CINTAA के कार्यालय में एक प्रशंसा समारोह आयोजित किया गया था।

 CINTAA ने अपने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, जिन्होंने संकट में अन्य सदस्यों को सहायता और सहायता देने का काम किया, अन्य सदस्यों को खाद्य राशन और दवाएं वितरित कीं, जिन्होंने COVID समय के दौरान बहुत उथल-पुथल का सामना किया।

 अड़सठ योद्धाओं को सम्मानित किया गया।  जोनल टीम के सदस्यों ने अपने संघर्षों की कहानियां साझा कीं और बताया कि कैसे सिंटा ने अपने प्रत्येक सदस्य के माध्यम से इसमें उनकी मदद की।

 कोरोना योद्धाओं में घनश्याम श्रीवास्तव, प्रेमचंद सिंह, प्रभात कुमार पांडे, सोनिया त्रेडिया, मनोज कुमार यादव, दीपक दत्ताराम मोरे, सत्यजीत राजपूत, विवेक श्रीवास्तव, टीना घई, गोपाल कुमार वर्मा, संजू के बनर्जी, कमलेश कुमार सिंह, सुल्तान अहमद वारसी,  सौरभ सुमन, लैला पांडा, अशोक चव्हाण, त्रिलोक चंद्र सिंह, पंकज कुमार, अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद फरीद खान, रंजीत चौधरी, हेतल परमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, गीतांजलि मिश्रा, प्रकाश झा, बृजेश करनवाल, चयन त्रिवेदी, अक्षर सिंह, अभिजीत  लहरी, कुंदन कुमार, नूपुर अलंकार, धीरज मिगलानी, श्रुति भट्टाचार्य, दिनेश पांडे, संजय भाटिया, अमित बहल, अयूब खान, अब्दुल राशिद मेहता, मनोज जोशी, दीपक काजीर केजरीवाल, जितेन मुखी, आशा पारीक, योगेश कुमार भारद्वाज, कमल सौरभ,  चैताली सरकार, राज मल्होत्रा, तृप्ति दवे, जितेंद्र सिंह साबू, श्याम लाल, ललित कुमार अग्रवाल, सोनल परेश बोरखतारिया, शशिकांत नामदेव शिंदे, रौनक अली, प्रसाद लिमये, सुलेमान शेख और राजेश कनौजिया।

 CINTAA के अध्यक्ष विक्रम गोखले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जोशी, माननीय महासचिव अमित बहल ने जोनल टीम के प्रयासों की सराहना की और वीडियो कॉल के माध्यम से प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

 मंच पर बैठे कार्यकारिणी सदस्य टीना घई, अयूब खान, जया भट्टाचार्य, दीपक काजीर केजरीवाल, रवि झंकल, हेतल परमार, जितेन मुखी ने भी संक्षिप्त भाषण दिया और सदस्यों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

 गैर-शुरुआत के लिए, सिंटा की क्षेत्रीय संरचना में अपने स्वयं के सदस्य शामिल होते हैं जो एक टीम बनाते हैं, जो ग्रेटर मुंबई के भौगोलिक स्थानों और विरार और पनवेल तक फैले इसके विस्तारित उपनगरों के अनुसार आपस में कर्तव्यों को विभाजित करते हैं।
श्री घनश्याम श्रीवास्तव जोनल संरचना के मुख्य संयोजक हैं।

 आउटरीच कमेटी का एक प्रयास, एकमात्र उद्देश्य एक संयुक्त मंच बनाना है जिससे सिंटा के सदस्य सिंटा के अन्य सदस्यों के साथ जुड़ सकें जो एक दूसरे के करीब रहते हैं।
 संरचनाएं सदस्यों को एक-दूसरे से जुड़े रहने में मदद करती हैं।  वरिष्ठ सदस्यों की भलाई पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से उनसे मुलाकात की जाती है।  कुछ सदस्य नियमित रूप से जरूरतमंद सदस्यों के पास जाते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वे बस एक कॉल दूर हैं।

Friday, January 28, 2022

परेशान हुए टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर ! जानिए आखिर क्यों कह रहे हैं "अब मैं क्या करूँ " !

टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर वैसे तो काफी खुशमिज़ाज़ और ज़िंदादिल हैं। आये दिन अपने इंस्टाग्राम पर एलन वीडियोस भी शेयर करते रहते हैं ।  सीरिअल्स में भी एलन काफी धूम मचा रहे हैं फिर भी क्यों एलन परेशान हैं। कौन सी बात एलन को परेशान कर रही हैं। आखिर क्यों बार बार एलन कह रहे हैं 'अब मैं क्या करूँ' । तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हैं माजरा। दरअसल एलन बहुत ही जल्द अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहे हैं उनकी आनेवाली शार्ट फ़िल्म में , जिसका नाम हैं ' अब मैं क्या करूँ ' .जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं।



जी हां , फिल्मे, टेलीविज़न और अब शार्ट फ़िल्म  की धुँएधार पारी , एलन ने अपने नाम कर ली हैं। फ़िल्म में ये काफी परेशान रहते हैं जिसकी जिंदगी एक वक्त में बड़ी हसीन हुआ करती थी लेकिन बदकिस्मती के चलते सब कुछ बिगड़ जाता हैं और फिर एलन अपने प्रोफेशनल लाइफ से लड़ रहे हैं। शार्ट फ़िल्म में भले उलझे हुए लेकिन अभिनय में काफी सुलझे हुए एलन का अभिनय काफी अच्छा हैं। इस शार्ट फ़िल्म में एलन के साथ एक्ट्रेस प्रियंका तिवारी जो काफी टीवी सीरिअल्स में आ चुकी हैं इसके अलावा प्रियंका तिवारी यूट्यूब सेंसेशनल हैं। एक्ट्रेस स्नेहा राइकर भी इस शार्ट फ़िल्म में एलन की बॉस का किरदार निभा रही हैं।  




मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनी इस शार्ट फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता और शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर हैं काम्या पांडे। आपको बता दे कि मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 मिलकर इस साल 57 शार्ट फिल्मे लेकर आ रहे हैं। और खास बात इन शार्ट फिल्मो की ये होगी कि इन सारे शार्ट फिल्मों की डायरेक्टर सारी महिला निर्देशक ही होंगी,  ऐसा कहना हैं प्रोड्यूसर संतोष गुप्ता का । हाल ही में 'अब मैं क्या करूँ' का पोस्टर लॉन्च हुआ जहाँ पर सारे स्टार कास्ट मौजूद थे।
इस शॉर्ट फ़िल्म को अंकुर यादव ने लिखा है और सिनेमाटोग्राफी राज गिल ने की है।  संपादन संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा किया गया है, कार्यकारी निर्माता पूजा अवधेश सिंह हैं और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं।  कास्टिंग पिनेकल सेलेब्रिटी मैनेजमेंट द्वारा की गयी हैं।

Saturday, January 22, 2022

टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन और पलक पुर्रस्वानी की शार्ट फिल्म में एंट्री ! Roommates बनकर खोलेंगी एक दूसरे के राज ।


टेलीविज़न की दुनिया मे अपना नाम बना चुकी और अपने काम से सुर्खिया बटोर चुकी एक्ट्रेसेस लवीना टंडन और पलक पर्सवानी अब टीवी की दुनिया से एक कदम और आगे रख चुकी हैं। जी हा टेलीविज़न पर अलग-अलग किरदार निभा चुकी ये अदाकारा अब शार्ट फ़िल्म में कमाल कर रही हैं । 




पहली बार शार्ट फिल्म 'रूम मैट्स' में ये दोनों एक साथ दिखाई दे रही हैं। जहा पर इस इन दोनो की मस्ती और खटपिट वाली केमिस्ट्री दिखाई देगी।  शार्ट फ़िल्म में दिखाया गया हैं जहां पलक, लवीना को हर काम मे रोकटोंक करती है तो वही पलक की बातों से तंग आई, लवीना एक दिन पलक को ऐसा जवाब देती है कि पलक को दिन में तारें नजर आ जाते हैं। हालांकि हर पल को बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया गया हैं। 

प्रोडक्शन हाउस मेड इन इंडिया और स्काई 247 के द्वारा बनी इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर हैं रोशन गैरी भिंदर और राइटर हैं सौम्या श्रीनाथ । शॉर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता। बात करे एक्ट्रेस लवीना टंडन तो वो जोधा अकबर, नागिन, बालवीर,  प्यार तूने क्या किया जैसे तमाम बड़ेटीवी सीरिअल्स में अपने हुनर का परचम लहरा चुकी हैं वही पलक पर्सवानी की बात करे तो वो स्पिलट्स विला 7 की मजबूत दावेदार थी साथ ही  सीरियल बड़ी देवरानी, ये रिश्ते  हैं प्यार के और मेरी हानिकारक बीवी में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ये दोनों वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।और बहुत ही जल्द काफी दिलचस्प शोज में ये दिनों  दिखाई देंगी।

Thursday, January 20, 2022

अभिनेत्यांचे हक्क आणि हक्कांची अंमलबजावणी सुनिश्चित करण्यासाठी CINTAA कामगार आयुक्तांची भेट घेते


  भारतातील कोविड-19 च्या तिसर्‍या लाटेच्या पार्श्वभूमीवर नियमांमधील बदलांबाबतच्या चिंतेवर चर्चा करण्यासाठी आणि कलाकारांसमोरील अनेक आव्हानांना तोंड देण्यासाठी, सहसचिव संजय भाटिया, सचिव, कामगार विभाग श्रीमती विनीता वेद सिंघल -I a s.
  प्रधान सचिव. सीईओ सतीश वासन आणि कार्यकारी समिती सदस्य हेतल परमार यांच्यासह CINTAA मान्यवरांनी कामगार भवन, बीकेसी येथे कामगार आयुक्त शिरीन येस लोखंडे यांची भेट घेतली.



  माननीय कामगार आयुक्तांनी संबोधित केलेल्या प्रमुख समस्या पुढीलप्रमाणे होत्या:

  • जे अभिनेते एका महिन्यात सात दिवसांपेक्षा कमी काम करतात त्यांना कराराखाली आणले जाईल आणि 30 दिवसांच्या आत पैसे दिले जातील.
  • मुलांनी दिवसातून 8 तासांपेक्षा जास्त काम करू नये आणि योग्य मार्गदर्शक तत्त्वे असावीत.
  • अभिनेत्यांना लवकरात लवकर कंत्राटी कागदपत्रे देण्यात यावीत.

  • शुटिंग शिफ्टच्या विचित्र तासांच्या बाबतीत जसे की खूप लवकर कॉल टाइम्स आणि रात्री उशिरा पॅक अप अशा महिला आणि बाल कलाकारांना त्यांच्या घरातून पिक-अप आणि ड्रॉप-ऑफ प्रदान करा.
  • एकसमान करारासाठी विनंती.  आणि ब्रॉडकास्टरचा पक्ष करार म्हणून समावेश करा.



 • अतिरिक्त आयुक्त तयार असले पाहिजे जेणेकरुन पेमेंटमध्ये होणारा विलंब आणि चूक करणाऱ्या उत्पादकाच्या गोष्टींवर लक्ष ठेवता येईल.

 कलाकारांना प्रथम निर्मात्यांनी कराराची अनैच्छिक प्रत दिली पाहिजे.  दोन्हीकडे कराराची प्रत सारखीच असायला हवी यावर भर दिला पाहिजे.


 अभिनेत्यांना लवकरात लवकर न्याय मिळावा, त्यांचे हक्क मिळावेत यासाठी कामगार आयुक्तांना लेखी निषेध पत्र देण्यात आले.